मुहावरे ऐसे वाक्यांश होते हैं, जिनसे वाक्य सुसंगठित और सारगर्भित बनते हैं । मुहावरा भाषा विशेष में प्रचलित उस वाक्यांश को कहते हैं, जिससे सामान्य अर्थ का बोध न होकर किसी विलक्षण अर्थ का बोध होता है।
Hindi Muhavre List:
मुहावरे | अर्थ |
अंग भरना- | लिपटना, लिपटना, दोनों हाथों में समेटकर प्यार करना। |
अंग लगाना- | गले लगाना, आलिंगन करना। |
अंकित करना- | अच्छी तरह जमा देना, चित्रित करना । |
अंकुश देना- | दबाव डालना, वश में करना। |
अंग-अंग ढीला होना- | थक जाना, शिथिलता आना। |
अंग-अंग फूले न समाना- | अत्यधिक प्रसन्न होना। |
अंगार उगलना- | जल-कटी बात कहना। |
अंगार बरसना- | अधिक गर्मी पड़ना, कड़ी धूप पड़ना। |
अंगारों पर पैर रखना- | जानबूझकर खतरा में पड़ना। |
अंगारों पर लोटना- | ईष्य से जलना, आग बबूला होना, दु:ख सहना। |
उँगली उठाना- | दोष या लांछन लगाना |
अंगूठा चूमना- | खुशामद करना। |
अढ़ाई चावल की खिचड़ी अलग पकाना | अलग रहना। |
अपना उल्लू सीधा करना | बेवकूफ बनाकर काम निकालना। |
अपने पाँव (पैर) में आप कुल्हाड़ी मारना | जानबूझकर मुसीबत में पड़ना। |
अपना सा मुँह लेकर रह जाना | किसी काम में असफल होने पर लज्जित होना। |
अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना | अपनी बड़ाई आप करना। |
अरमान निकालना | हौसला पूरा करना। |
अरमान रहना (या रह जाना) | इच्छा पूरी न होना। |
आँख उठाकर न देखना | ध्यान न देना, तिरस्कार करना। |
आँख का काँटा होना | खटकना, शत्रु होना । |
आँख का काजल चुराना | सफाई के साथ चोरी करना। |
आँख का तारा, आँख की पुतली | बहुत प्यारा। |
अाँख दिखाना | क्रोध से देखना, रोकना, धमकाना। |
आँखों में धूल झोंकना | सरेआम धोखा देना। |
आँखों पर चढ़ना | पसंद आ जाना, किसी चीज के लिए लोभ होना |
आँखें फेर लेना | पहले जैसा व्यवहार न रखना। |
आँखें बिछाना | प्रेम से स्वागत करना, बाट जोहना। |
अंगूठा दिखाना | वादा करके समय पर मुकर जाना |
अंगुली पर नचाना | अपने वश में करना। |
अंडे सेना | बेकार बैठे रहना। |
अँतड़िथाँ जलना | भूख लगना। |
अंधा बनाना | बेवकूफ बनाना, धोखा देना। |
अंधे की लाठी (या लकड़ी) | एकमात्र सहारा, एकलौता लड़का। |
अंधेर नगरी | अन्याय का स्थान। |
अकड़ दिखाना | घमंड करना। |
अक्ल का दुश्मन | मूर्ख। |
अक्ल का चरने जाना | बुद्धि से काम नहीं करना। |
अक्ल मारी जाना | बुद्धि भ्रष्ट होना। |
अक्ल की रोटी खाना | बुद्धिमानी से जीविका चलाना |
अक्ल के घोड़े दौड़ाना | बुद्धि लगाना। |
अक्लके पीछे लट्ठ लिये फिरना | मूर्खता करना। |
अड़ियल टट्टू | जिद्दी। |